IPL Auction 2024: देसी क्रिकेटर्स पर लगी करोड़ों की बोली, देखें सबसे महंगे खिलाड़ी की लिस्ट
Gyanendra Sharma
19 Dec 2023
आईपीएल का ऑक्शन
आईपीएल का ऑक्शन दुबई में चल रहा है. खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगा रही है. भारतीय क्रिकेटर्स पर जमकर बोली लग रही है.
हर्षल पेटल
हर्षल पेटल को 11.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है. उनका बेस प्राइस- 2 करोड़ था.
शिवम मावी
50 लाख की बेस प्राइस वाले शिवम मावी की बोली भी एक करोड़ पार गई. बेंगलुरु और लखनऊ में बिडिंग वॉर हुआ, उन्हें आखिर में लखनऊ ने 6.40 करोड़ में खरीदा.
उमेश यादव
भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव को 5.80 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीदा. उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी.
शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था.
जयदेव उनादकट
लेफ्टआर्म तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा.