IPL Auction 2024: नीलामी से पहले 3 स्टार प्लेयर्स ने नाम लिया वापस
Gyanendra Sharma
18 Dec 2023
आईपीएल का ऑक्शन
आईपीएल का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है. इसके लिए 10 टीमें भाग लेंगी.
33 प्लेयर्स पर बोली लगेगी
इस बार 333 प्लेयर्स पर बोली लगेगी. हालांकि, इनमें से अधिकतम 77 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकेंगे. इनमें 30 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं.
10 टीमों के पास 262.95 करोड़ रुपए
इस बार के ऑक्शन में 10 टीमों के पास 262.95 करोड़ रुपए बचे हुए हैं. इनमें गुजरात, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई 30 करोड़ रुपए से ज्यादा लेकर ऑक्शन में उतरेंगी.
स्टार खिलाड़ियों ने नाम लिया वापस
नीलामी से पहले तीन स्टार खिलाड़ी ने अचानक अपना नाम वापस कर लिया है.
रेहान अहमद
इंग्लैंड टीम के स्टार लेग स्पिन ऑलराउंडर रेहान अहमद ने आईपीएल ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है.
शॉर्ट नोटिस पर नाम लिया वापस
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, मिस्ट्री स्पिनर रेहान ने शॉर्ट नोटिस देकर अपना नाम वापस लिया है.
तस्कीन अहमद और शौरीफुल इस्लाम
इसके अलावा बांग्लादेश टीम के स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और शौरीफुल इस्लाम ने भी आईपीएल नीलामी से नाम वापस ले लिया है.
क्या है कारण?
बांग्लादेश टीम के स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और शौरीफुल इस्लाम अंतरराष्ट्रीय मैचों के चलते अपना नाम वापस लिया है.