IPL 2025: इस चैंपियन टीम के कोच बन सकते हैं युवराज सिंह
India Daily Live
24 Jul 2024
IPL 2025
IPL 2025 की सुगबुगाहट तेज हो गई है. इस सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होना है.
युवराज सिंह
आईपीएल 2025 के जरिए सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह इस लीग में वापसी करने वाले हैं.
GT
ऐसी खबरें हैं कि GT अब युवराज सिंह को अपने कोचिंग दल में शामिल करने पर विचार कर सकती है.
2019 में आखरी बार दिखे थे
युवराज आखिरी बार 2019 में IPL में एक प्लेयर के तौर पर नजर आए थे, लेकिन अब वे बतौर कोच वापसी कर सकते हैं.
गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस फ्रैंचाइज़ी की साल 2022 में आईपीएल में एंट्री हुई थी. पहले सीजन से ही आशीष नेहरा GT के हेड कोच बने रहे हैं.
2022 में चैंपियन बनी
आशीष नेहरा ने 2022 में गुजरात को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम योगदान भी दिया था. उनकी कोचिंग और हार्दिक की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी थी.
2023 में रनरअप रही
गुजरात की टीम लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंची और 2023 में उपविजेता रही.
आशीष नेहरा
टीम के मौजूदा कोच आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी के टीम से बाहर होने की पूरी संभावना है .
IPL 2024 में GT का प्रदर्शन
IPL 2024 में GT का प्रदर्शन काफी बेकार रहा, क्योंकि प्वाइंट्स टेबल में टीम आठवें स्थान पर रही थी. GT ने सिर्फ 5 मैच ही जीते और 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.