IPL 2024: मैदान पर कदम रखते ही Rishabh Pant रचेंगे नया इतिहास


India Daily Live
28 Mar 2024

IPL 2024

    इंडियन प्रीमियर लीग का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है.

9वां मुकाबला

    आईपीएल 2024 का 9वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

ऋषभ पंत

    जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला ऋषभ पंत के लिए बेहद खास है. उन पर सबकी नजर होगी.

100वां मैच

    मैदान पर कदम रखते ही ऋषभ पंत एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लेंगे. फ्रेंचाइजी के लिए उनका यह 100वां मैच होगा.

पंत रचेंगे इतिहास

    इस मुकाबले के साथ ही पंत दिल्ली की टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

पंत का रिकार्ड

    ऋषभ पंत ने इस टीम के लिए 99 मैचों में अभी तक 34.41 की औसत से 2856 रन बनाए हैं.

15 फिफ्टी 1 शतक

    दिल्ली के लिए पंत ने 15 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है. पूरे करियर में उनका स्ट्राइक रेट 147.90 का रहा है.

नंबर एक पर 2 दिग्गज

    दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पंत-अमित मिश्रा 99-99 मैचों के साथ नंबर एक पर हैं.

दूसरे नंबर पर वार्नर

    दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर डेविड वार्नर हैं, जिन्होंने 82 मैच खेले हैं.

टॉप में ये प्लेयर शामिल

    तीसरे नंबर पर 79 मैचों के साथ सहवाग हैं. चौथे नंबर पर 71 मैचों के साथ पृथ्वी शॉ हैं. 5वें नंबर पर अक्षर पटेल हैं, जिन्होंने 69 मैच खेले हैं.

More Stories