IPL 2024: Sanju Samson को BCCI ने दी बड़ी सजा


India Daily Live
08 May 2024

आईपीएल 2024

    आईपीएल 2024 में 7 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच हुआ, जिसमें दिल्ली ने 20 रनों से जीत दर्ज की.

संजू सैमसन

    इस मुकाबले में विवादित कैच आउट के बाद संजू सैमसन ने मैदान पर अंपायर से बहस की थी.

BCCI का एक्शन

    अंपायर से बहस करना संजू को भारी पड़ गया है, क्योंकि बीसीसीआई ने उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.

मैदानी अंपायर से बहस

    संजू सैमसन आउट होने के बाद काफी निराश थे. थर्ड अंपायर के फैसले को लेकर उनकी मैदानी अंपायर से बहस हुई थी.

86 रन

    दिल्ली के खिलाफ संजू ने 46 गेंदों पर 86 रन बनाए थे, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के लगाए थे.

16 वें ओवर की घटना

    मुकाबले में 16वें ओवर की चौथी गेंद पर वो कैच आउट हुए थे, शाई होप ने बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ा था.

क्या टच हो रहा था पैर?

    एक वीडियो में होप का पैर बाउंड्री से टच होते दिखा था, इसके बाद भी थर्ड अंपायर्स ने उन्हें आउट करार दिया था

BCCI ने जारी की प्रेस रिलीज

    बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में सैमसन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है.

संजू ने स्वीकारी गलती

    इस अपराध को संजू ने स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली है.

More Stories