रोहित या विराट, SL के खिलाफ ODI में कौन है सबसे खतरनाक?


India Daily Live
30 Jul 2024

भारत बनाम श्रीलंका

    भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 2 अगस्त से शुरू होने जा रही है.

कहां होंगे मैच

    वनडे सीरीज के तीनों मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाना है.

रोहित-विराट की वापसी

    इस सीरीज के जरिए रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं.

रेस्ट पर थे दोनों

    टी20 विश्व कप 2024 में भारत को चैंपियन बनाने के बाद रोहित-विराट रेस्ट पर थे.

टॉप 5 बैटर

    रोहित-विराट ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने टॉप 5 बल्लेबाज में शामिल हैं.

लिस्ट में कौन-कौन

    वनडे में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन सचिन के नाम हैं, फिर विराट, एमएस धोनी और रोहित का नाम आता है.

विराट सबसे ज्यादा खतरनाक

    विराट कोहली ने 53 वनडे में 2694 रन किए हैं, जिनमें 10 शतक, 12 फिफ्टी हैं. उनका औसत 63.26 का रहा है.

रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा के नाम 52 मैचों में 45 की औसत से 1894 रन हैं. वे 6 शतक 7 फिफ्टी जमा चुके हैं.

2 दोहरे शतक

    रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल में जो तीन दोहरे शतक जमाए हैं, उनमें से 2 श्रीलंका के खिलाफ ही आए हैं.

More Stories