Virat Kohli आज रचेंगे इतिहास? बना सकते हैं ये 2 बड़े रिकॉर्ड
India Daily Live
04 Aug 2024
दूसरा वनडे
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है.
विराट कोहली
इस मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इतिहास रच सकते हैं.
14 हजार रन
टीम इंडिया की रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली के पास वनडे में 14 हजार रन पूरे करने का मौका है.
128 रनों की दरकार
विराट कोहली अब तक 281 वनडे में 13872 रन बना चुके हैं. उन्हें 14 हजार रन पूरे करने के लिए 128 रनों की दरकार है.
ये दिग्गज शामिल
विराट से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा ने 14 हजार रन बनाए हैं, अब विराट इस खास क्लब में एंट्री कर सकते हैं.
कोलंबो में रचेंगे इतिहास
विराट के पास कोलंबो में इतिहास रचने का मौका है. वो आज इस मैदान पर अपने करियर का 5वां वनडे शतक ठोक सकते हैं.
अब तक 4-4 शतक
अभी तक कोलंबो में 3 प्लेयर्स के नाम 4-4 वनडे शतक हैं. जिनमें सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली शामिल हैं.
कोहली एक्टिव प्लेयर
मौजूदा वक्त में सिर्फ विराट कोहली ही खेल रहे हैं, जबकि जयसूर्या और तेंदुलकर संन्यास ले चुके हैं.
5 शतक पूरे करेंगे?
ऐसे में अगर विराट के बल्ले से इस सीरीज में 1 शतक आया तो वो कोलंबो में सबसे ज्यादा 5 शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच देंगे.