कोहली और रबाडा का बिल्ली-चूहे का खेल- दोनों की टॉप 3 यादगार भिड़ंत
Antriksh Singh
27 Dec 2023
दोनों का रिकॉर्ड बढ़िया
टेस्ट मैचों में विराट का रबाडा के खिलाफ औसत 58.3 है और उन्होंने कुल 215 रन बनाए हैं, जबकि रबाडा उन्हें चार बार आउट कर चुके हैं.
3 केप टाउन, 2021
यहां गेंद ज्यादा उछाल ले रही थी और इधर-उधर जा रही थी.रबाडा बाउंसर और फुल लेंथ के मिक्सर से कोहली का टेस्ट ले रहे थे.
रबाडा के तमाम पैतरों को नाकाम किया
कोहली ने शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद ऑफ-स्टंप के आसपास की गेंदों को छोड़ना शुरू कर दिया, शरीर के करीब खेला और एक शानदार अर्धशतक बनाया.
सेंचुरियन, 2018
इस मैच में विराट शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, और ऐसा लग रहा था कि वो अलग ही पिच पर बल्लेबाजी कर रहे थे.
कोहली का टेस्ट
रबाडा विराट की ड्राइव करने की इच्छा को परख रहे थे. वो लगातार पूरी लंबाई पर चौथे और पांचवें स्टंप की लाइनों पर गेंदबाजी कर रहे थे.
पूरे अंकों से पास हुए विराट
लेकिन विराट की अपनी योजनाएं थीं. उन्होंने पुल शॉट खेले, लेकिन हर बार गेंद को जमीन पर रखने में सफल रहे.
विराट का यादगार शतक
बिल्ली और चूहे के खेल में विराट ने एक यादगार शतक बनाया, जिससे भारत को मैच में जीत का मौका मिला.
सेंचुरियन, 2023
विराट कोहली इस पारी में अपनी बल्लेबाजी से काफी मजबूत दिख रहे थे. और कगिसो रबाडा ने सुबह से ही अच्छी लय में थे.
जबरदस्त फाइट
कोहली अच्छी तरह से गेंदों को छोड़ रहे थे लेकिन फिर रबाडा ने एक कमाल की गेंद फेंकी. रबाडा ने एक आउट-स्विंगर गेंद फेंकी.
विकेट के पीछे आउट हुए
गेंद पहले अंदर आती है और फिर ऑफ स्टंप की तरफ मुड़ जाती है. इस गेंद ने विराट कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लिया.