IND vs SA: जाते-जाते बड़ी छाप छोड़ गए एल्गर, सिर्फ 2 प्रोटियाज ने किया है ये कारनामा
Antriksh Singh
28 Dec 2023
विदाई टेस्ट सीरीज
दक्षिण अफ्रीका के अनुभनवी बल्लेबाज डीन एल्गर ने भारत के खिलाफ अपनी विदाई टेस्ट सीरीज का शानदार आगाज किया.
संन्यास लेने की घोषणा
सेंचुरियन में पहले बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने तेजतर्रार शतक जमाया. सीरीज शुरू होने से पहले ही एल्गर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी.
14वां टेस्ट शतक
यह एल्गर का 14वां टेस्ट शतक था और भारत के खिलाफ घर पर उनका पहला शतक भी.
सेंचुरियन में पहली सेंचुरी
यह सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में उनका पहला शतक भी था.
तीसरे ओपनर
एल्गर कर्स्टन और हर्शल गिब्स के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ घर पर शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के केवल तीसरे ओपनर बने.
गिब्स
घरेलू मैदान पर भारत बनाम प्रोटियाज सलामी बल्लेबाजों के लिए टेस्ट शतक में हर्शल गिब्स ने 2001 में 2 बार ऐसा किया (107 और 196)
गैरी कर्स्टन
गैरी कर्स्टन ने 1997 में 103 रन बनाकर ऐसा किया था.
रवि शास्त्री की तारीफ
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने एल्गर की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था.