केशव महाराज के लिए स्टेडियम में गूंजा 'राम सिया राम', जयघोष से केएल राहुल भी हैरान
Antriksh Singh
22 Dec 2023
2-1 से सीरीज जीती
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में आखिरी मैच जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली.
सैमसन-अर्शदीप का धमाल
तीसरे वनडे मैच में संजू सैमसन ने शानदार शतक जमाया, तो अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए 4 विकेट झटके.
एक और लम्हा यादगार था
सैमसन की शानदार पारी और अर्शदीप की गेंदबाजी के अलावा तीसरे वनडे मैच का एक और लम्हा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
महाराज बल्लेबाजी करने आए
यह मामला दूसरी पारी में हुआ जब दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर केशव महाराज बल्लेबाजी करने आए. स्कोर 33.2 ओवर में 177 रन पर 6 विकेट था.
'राम सिया राम'
जैसे ही महाराज बल्लेबाजी के लिए आए, बोलैंड पार्क के स्पीकरों ने 'राम सिया राम' गीत बजाना शुरू कर दिया.
केएल राहुल हैरान
ऐसे में विकेटकीपर केएल राहुल से रहा नहीं गया. उन्होंने महाराज से पूछा कि क्या ये गाना तभी बजता है जब वे बैटिंग के लिए आते हैं?
केशव ने ये जवाब दिया
राहुल का अंदेशा गलत नहीं था क्योंकि केशव महाराज ने राहुल की मुस्कान के साथ 'हां' में सहमति जताई.
हनुमान भक्त हैं केशव
केशव महाराज की जड़े भारत में हैं. वे गर्वित हिंदू हैं और अपनी परंपराओं से जुड़े हैं.
SA के खिलाफ 2013 के बाद जीत
इस जीत के साथ केएल राहुल विराट कोहली के बाद साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जिताने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं.