लॉर्ड्स में शुभमन गिल तोड़ेंगे ये रिकॉर्ड!
Gyanendra Sharma
10 Jul 2025
बदली बल्लेबाजी
कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल एक अलग मोड में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं.
एक टेस्ट सीरीज में रन
शुभमन गिल ने दो टेस्ट मैचों में 585 रन बनाए हैं. 148 रन बना लेते हैं, तो वह किसी भारतीय कप्तान द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
शुभमन गिल को इंग्लैंड में भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन रन बनाने के राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए मात्र 18 रनों की दरकार है
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गिल 168 रन बनाते ही तोड़ देंगे.
भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन
भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गिल 190 रन बनाते ही तोड़ देंगे.
कप्तान के तौर पर शतक
शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर अपने पहले दो टेस्ट मैचों में तीन शतक लगाए हैं. अगर गिल तीसरे टेस्ट में शतक जड़ देते हैं, तो वह कप्तान के तौर पर अपने पहले तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे.
लॉर्ड्स में जीत
कपिल देव, एमएस धोनी और विराट कोहली पिछले 93 सालों में लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीतने वाले केवल तीन भारतीय कप्तान हैं. गिल की नजरें जरूर इस लिस्ट में अपना नाम जोड़ने पर होगी.