इन 3 माइलस्टोन को हासिल करने वाले पहले भारतीय बनेंगे आर अश्विन
Antriksh Singh
01 Feb 2024
तीन बड़े रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं.
पहला माइलस्टोन
अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बनने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट ले लेंगे
अगर अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में छह विकेट ले लेते हैं, तो वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे.
जेम्स एंडरसन हैं नंबर 1
इससे पहले, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 139 विकेट लिए हैं.
सिर्फ चार विकेट चाहिए
अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने के भी करीब हैं. अनिल कुंबले ने 105वें टेस्ट में 500 विकेट पूरे किए थे.
तीसरा माइलस्टोन
वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले भारतीय बन जाएंगे. अश्विन का इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट करियर का 97वां मैच होगा.
बढ़िया फॉर्म
अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी शानदार गेंदबाजी की थी और उन्होंने दोनों पारियों में तीन-तीन विकेट लिए थे.
जडेजा का साथ नहीं मिलेगा
हालांकि, दूसरे टेस्ट में उन्हें रविंद्र जडेजा का साथ नहीं मिलेगा, जो चोट के कारण बाहर हैं.
बड़ा मौका
अश्विन के लिए यह एक बड़ा अवसर है कि वह इन तीनों रिकॉर्डों को अपने नाम करें और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराएं.