जसप्रीत बुमराह ने बनाया भारत में 21वीं सदी का नया रिकॉर्ड


Antriksh Singh
03 Feb 2024

6 विकेट लिए

    जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 6 विकेट लेकर इंग्लैंड को 253 रनों पर ढेर करने में भूमिका निभाई

बुमराह का जबरदस्त रिकॉर्ड

    इस दौरान उन्होंने 150 टेस्ट विकेट भी पूरे किए. 150 विकेट लेने वालों में केवल एस बॉर्न्स का औसत बुमराह (20.28) से ज्यादा है जो 16.43 का है.

किन महान गेंदबाजों का औसत है 21 से कम

    मैलकम मार्शल, जोएल गार्नर और कर्टली एंब्रोस जैस महान गेंदबाज भी 21 से कम का गेंदबाजी औसत रखकर अपना बड़ा नाम बना चुके हैं.

एवरेज और स्ट्राइक रेट में सिर्फ एक गेंदबाज बेस्ट

    150 विकेट पूरे करते हुए जिस गेंदबाज का औसत और स्ट्राइक रेट बुमराह से ज्यादा है वह केवल वकार युनिस हैं.

वकार से तुलना

    वकार का औसत तक 18.37 और स्ट्राइक रेट 35.9 का था. बुमराह का स्ट्राइक रेट 44.7 का है.

सदी का रिकॉर्ड

    इस सदी में बुमराह द्वारा 45 रन देकर लिए गए 6 विकेट किसी भारतीय पेसर द्वारा अपनी धरती पर किया गया बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है.

चौथी बार छह टेस्ट विकेट

    उनका बेस्ट 27 रन देकर 6 विकेट है जो वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में किंग्सटन में आया था. वे मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 33 रन देकर 6 विकेट ले चुके हैं.

सीरीज में 12 विकेट

    बुमराह इस सीरीज में अभी तक 12 विकेट ले चुके हैं. उन्होंने पहले टेस्ट में क्रमशः 2 और 6 विकेट लिए थे.

भारत की पकड़ मजबूत

    फिलहाल भारत इंग्लैंड के खिलाफ 171 रनों की लीड ले चुका है और टीम इंडिया के पास 10 विकेट अभी बाकी है.

More Stories