'रोहित शर्मा आएं नंबर 4 पर...', दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की 'स्पेशल प्लेइंग 11'


Antriksh Singh
01 Feb 2024

डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम

    भारतीय टीम 2 फरवरी को विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेगी.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर नजरें

    बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में देखना होगा भारतीय टीम किस प्लेइंग 11 के साथ उतरती है.

बड़े खिलाड़ी पहले ही बाहर

    कोहली के अलावा जडेजा और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी पहले ही बाहर हैं.

रोहित नंबर चार पर

    ऐसे में भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता चाहते हैं कि रोहित शर्मा नंबर चार पर बैटिंग करने आएं.

चार स्पिनरों की टीम

    उनका कहना है कि वे चार स्पिनरों की प्लेइंग 11 चाहते हैं जिसमें वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव दोनों हों.

ओपनिंग में कौन

    ओपनिंग में गिल और जायसवाल हों. रजत पाटीदार नंबर तीन पर हों. नंबर 5 पर अय्यर खेलें.

सरफराज और पाटीदार में एक को चुनना है

    असल में टीम मैनेजमेंट को राहुल की चोट के बाद सरफराज और पाटीदार में किसी एक को चुनना है.

एकमात्र सीमर

    नंबर 6 पर सुंदर आएंगे. इसके अलावा इस टीम में एकमात्र सीमर के तौर पर जसप्रीत बुमराह को चुना गया है.

दूसरे टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता की भारतीय XI

    यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, रजत पाटीदार, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, श्रीकर भरत, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

More Stories