IND vs ENG: इंग्लैंड का वो 'शेर', जानें क्यों Team India के लिए है सबसे बड़ा खतरा
Bhoopendra Rai
24 Jan 2024
भारत बनाम इंग्लैंड
भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं.
दिग्गजों से सजी इंग्लैंड टीम
5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड एक मजबूत टीम के साथ आया है. जिसमें बेन स्टोक्स, जो रूट, जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गज शामिल हैं.
जो रूट
इस सीरीज में इंग्लैंड मेजबान भारत के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहेगा. बल्लेबाजी का पूरा दारोमदार जो रूट के कंधों पर रहने वाला है.
इंग्लैंड की रीढ़ की हड्डी
जो रूट साल 2012 से ही टेस्ट खेल रहे हैं. वह इस वक्त इंग्लैंड की रीढ़ की हड्डी हैं. उन्हें आउट करना भारतीय गेंदबाजों के लिए मुश्किल होगा.
सबसे बड़ा खतरा रूट
जो रूट भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे. वह बल्ले और गेंद दोनों से कहर बरपाते हैं. उनकी स्पिन में कई दिग्गज आसानी से फंस जाते हैं.
एशिया में 40 से ज्यादा का औसत
जो रूट पिछले 19 महीने में बहुत तेजी से रन बना रहे हैं. जो रूट-हैरी ब्रूक ही इंग्लैंड के ऐसे 2 खिलाड़ी हैं, जो जो एशिया में 40 से ज्यादा की औसत से रन बना पाए हैं.
भारत के खिलाफ आंकड़े
भारत के खिलाफ रूट ने 25 टेस्ट की 45 पारियों में 63.15 की औसत से 2526 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 9 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं.
भारतीय पिचों पर अच्छे रिकॉर्ड
रूट भारतीय पिचों पर घातक साबित होते हैं. उन्होंने भारत में 10 टेस्ट खेले और 50.10 की औसत से 952 रन बनाए है. वह 2 शतक और 5 फिफ्टी लगा चुके हैं.
एशिया में जो रूट का जलवा
जो रूट ने एशिया में 23 टेस्ट खेले और 2177 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बैट से 5 शतक और 10 अर्धशतक निकले. उनका बैटिंग औसत 49.23 रहा है.
दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार
जो रूट ने 135 टेस्ट की 247 पारियों में 50.29 की औसत से 11416 रन बनाए हैं. उनके बैटर से 30 शतक और 60 अर्धशतक निकले हैं.