फिर धमाका करेंगे Virat Kohli, बस इतने रनों की है दरकार
India Daily Live
13 Sep 2024
भारत बनाम बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 19 सितंबर से शुरू होने जा रही है. पहला मुकाबला चेन्नई में होगा, जबकि दूसरा मैच कानपुर में खेला जाएगा.
विराट कोहली
इस सीरीज में विराट कोहली पर सबकी नजर रहने वाली हैं, उन्हें टीम इंडिया की रनमशीन कहा जाता है.
बड़ा रिकॉर्ड
इस सीरीज में विराट कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, वो अपने टेस्ट करियर में 9 हजार रनों का आंकड़ा छू सकते हैं.
152 रनों की दरकार
विराट कोहली ने फिलहाल 113 टेस्ट में 8848 रन बनाए हैं. अब 152 रन बनाते ही वो 9000 रनों का आंकड़ो टच कर लेंगे.
चौथे भारतीय बनेंगे
अगर विराट ने 152 रन बना लिए तो वो दिग्गज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर के पास 9 हजार टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय बनेंगे.
नंबर एक पर सचिन
भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं, जिनके नाम 200 मैचों में 15921 रन हैं.
2011 में डेब्यू
विराट कोहली ने भारत के लिए 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, आखिरी बार वो 3 जनवरी 2024 को अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरे थे.
29 शतक, 7 दोहरे शतक
विराट कोहली ने 113 मैचों में 29 शतक, 7 दोहरे शतक और 30 फिफ्टी के साथ 8848 रन बनाए हैं. उनका बैटिंग औसत 49.16 का है.