IND vs AUS: Harmanpreet Kaur के नाम दर्ज हो गया शर्मनाक रिकॉर्ड
Bhoopendra Rai
03 Jan 2024
ऑस्ट्रेलिया का सीरीज पर कब्जा
3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को 3-0 से करारी शिकस्त दी.
190 रनों से हारी टीम इंडिया
एलिसा हीली की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के आखिरी वनडे में भारत को 190 रनों से हराया और सीरीज पर कब्जा किया.
फ्लॉप रहीं कप्तान कौर
इस पूरी सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने निराशजक प्रदर्शन किया. खुद कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला नहीं चला.
कौर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस पूरी सीरीज में फ्लॉप रहीं Harmanpreet Kuar के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
सबसे कम रन
हरमनप्रीत कौर बतौर कप्तान वनडे सीरीज में कम से कम 3 पारियां खेलते हुए सबसे कम रन बनाने वाली भारतीय कप्तान बन गई हैं.
3 मैचों में सिर्फ 17 रन
कौर ने तीनों वनडे में बल्लेबाजी की और सिर्फ 17 रन ही जोड़ पाईं. उन्होंने तीनों मुकाबलों में क्रमशः 9, 5 और 3 का स्कोर बनाया.
पूर्णिमा राव का रिकॉर्ड टूटा
कौर से पहले यह रिकॉर्ड पूर्णिमा राव के नाम था, जिन्होंने साल 1995/96 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में तीन पारियों में 24 रन बनाये थे.
तीसरे नंबर पर मिताली राज
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मिताली राज हैं, जिन्होंने 2005/06 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई वनडे सीरीज में 25 रन बनाये थे.
मैच का हाल
सीरीज का आखिरी वनडे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 338 रन बना थे.
148 रनों पर सिमटी भारतीय टीम
339 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम सिर्फ 148 रन बनाकर 33वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई.