घरेलू मैदान पर 14वीं अजेय T20I सीरीज, अब तक इन टीमों को धो चुका है भारत
Antriksh Singh
02 Dec 2023
टी20 में जलवा
भारतीय टीम लगातार क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में एक दमदार टीम बनी हुई है.
घरेलू मैदान पर 14वीं बार चला जीत का सिलसिला
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में जीत के बाद घरेलू मैदान पर 14 टी20 सीरीज में अजेय रहने का सिलसिला बरकरार रखा है.
सीरीज में 3-1 से बढ़त
भारत ने 5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 20 रन से हराकर 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की.
जख्मों पर मरहम
भारत की इस सीरीज जीत से एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार से निराश भारतीय खिलाड़ियों को कुछ राहत मिलेगी.
फरवरी 2019 से अजेय भारत
भारत फरवरी 2019 से ही घरेलू मैदान पर अजेय बना हुआ है. इस दौरान भारत ने घरेलू मैदान पर 14 टी20 सीरीज खेली हैं.
12 सीरीज में जीत, दो ड्रा
इनमें से 12 में जीत हासिल की है और बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ड्रॉ रहा है.
घर में 2019-20 भारत का टी20 सीरीज रिकॉर्ड
भारत बनाम बांग्लादेश- ड्रॉ, भारत बनाम वेस्टइंडीज -भारत जीता, भारत बनाम श्रीलंका - भारत जीता
घर में 2022-23 भारत का टी20 सीरीज रिकॉर्ड
भारत ने इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, न्यूजीलैंड को बार-बार मात दी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज ड्रा और एक जीती.