मैं कोहली हूं पांचवें स्टंप की गेंद से प्यार करता हूं!
Gyanendra Sharma
03 Jan 2025
ऑफ-स्टंप की गेंद
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में एक बार फिर से विराट कोहली पर ऑफ-स्टंप की गेंद हावी हो गई.
कोहली ने गलती दोहराई
सिडनी में विराट कोहली से बड़ी उम्मदी थी, लेकिन कोहली ने फिर से गलती दोहराई और टीम में मुश्किल में डाला.
17 रन बनाकर आउट
पहली गेंद पर आउट होने से बचने के बाद भी कोहली मात्र 17 रन ही बना सके. 69 गेंदों में विराट ने ना ही कोई चौका लगाया और ना ही कोई छक्का.
स्कॉट बौलेंड ने लिया विकेट
स्कॉट बौलेंड की बाहर जाती गेंद पर विराट ने बल्ला लगाया, गेंद किनारा लेकर स्लिप में खड़े डेब्यूटेंट बीयू वेबस्टर के हाथों में समा गई.
पांचवें स्टंप की गेंद
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कोहली हर बार पांचवें स्टंप की गेंद को खेलने के चक्कर में आउट हुए हैं.
सात पारियों में एक तरह से आउट
विराट अब तक इस दौरे पर आठ में से सात पारियों में इसी तरह आउट हुए हैं. सिडनी टेस्ट में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला.
9 पारियों में महज 184 रन
सीरीज में विराट पांच मैचों की 9 पारियों में महज 184 रन बनाए पाए हैं. एक शतक के अलावा उनके बल्ले से कोई हाफ सेंचुरी भी नहीं निकली.