बेहद खास है सूर्यकुमार यादव की ये कैप, ICC ने 7 खिलाड़ियों को दिए अवार्ड


India Daily Live
30 May 2024

टी20 विश्व कप 2024

    टीम इंडिया 1 जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में भाग लेने अमेरिका पहुंच गई है,

7 खिलाड़ियों को सम्मान

    वर्ल्ड कप से पहले ICC ने भारतीय टीम के सात खिलाड़ियों को आईसीसी ने विशेष सम्मान दिया है.

ICC

    ICC ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन सभी क्रिकेटर्स की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें साल 2023 में बेस्ट प्रदर्शन करने पर बड़ा इनाम मिला है.

सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव को 'आईसीसी मेंस टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023' चुना गया है, वे इस तस्वीर में अवार्ड के साथ नजर आ रहे हैं.

ये अवार्ड भी मिला

    सूर्यकुमार यादव को क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अलावा 'टी20 आई टीम ऑफ द ईयर का कैप' भी मिला है.

रवींद्र जडेजा

    टीम इंडिया के इस स्टार ऑलराउंडर को 'आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर कैप' के लिए चुना गया था, अब अमेरिका में राहुल द्रविड़ ने उन्हें यह कैप सौंपी है.

रोहित शर्मा

    कप्तान रोहित शर्मा को 'आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर (2023)' की कैप दी गई है. वो इस फोटो में काफी खुश लग रहे हैं.

गिल, कुलदीप, सिराज को भी कैप

    रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को भी आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर (2023) की कैप मिली है.

अर्शदीप सिंह

    आईसीसी ने अर्शदीप सिंह को 'टी20I टीम ऑफ द ईयर कैप (2023)' सौंपी है. पिछले साल उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था.

More Stories