इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
Praveen Kumar Mishra
11 Jun 2025
इशांत शर्मा
इशांत शर्मा इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. उनके नाम पर 48 विकेट दर्ज हैं. 2014 में लॉर्ड्स में उनकी 7/74 की शानदार गेंदबाजी ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई.
कपिल देव
भारत के पहले वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने इंग्लैंड में 43 विकेट लिए हैं. इसी के साथ वे दूसरे नंबर पर मौजूद हैं.
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 15 पारियों में 37 विकेट लेकर तहलका मचाया है. वे इस दौरे पर इशांत शर्मा को भी पीछे छोड़ते हुए आगे निकल सकते हैं.
अनिल कुंबले
अनिल कुंबले ने अपनी लेग स्पिन से इंग्लैंड में 36 विकेट झटके. 2007 में द ओवल में उनकी 7/63 की पारी आज भी यादगार है.
बिशन सिंह बेदी
बाएं हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से 35 विकेट लिए. उनकी उड़ान और टर्न ने बल्लेबाजों को चकमा दिया.
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी की सीम और स्विंग ने इंग्लैंड में 34 विकेट लिए. उनकी सटीक गेंदबाजी ने कई बार भारत को जीत दिलाई.