भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर है ये खिलाड़ी
Praveen Kumar Mishra
11 Jun 2025
जो रूट
इंग्लैंड के जो रूट इस लिस्ट में टॉप पर हैं. 29 टेस्ट में 2774 रन के साथ उनकी शानदार तकनीक ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया.
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने 32 टेस्ट में 2535 रन बनाए. उनके 7 शतक और 13 अर्धशतक भारत के लिए गर्व का सबब हैं.
विराट कोहली
विराट कोहली ने 28 टेस्ट में 1991 रन बनाए. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और 7 शतकों ने इंग्लैंड को कई बार बैकफुट पर धकेला.
सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर ने 35 टेस्ट में 1884 रन बनाए. उनके 4 शतक और 12 अर्धशतक ने भारत को कई बार जीत दिलाई.
राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ ने 21 टेस्ट में 1950 रन बनाए. उनकी 7 शतकीय पारियां और ठोस तकनीक ने भारत को मजबूती दी.
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे ने 22 टेस्ट में 1407 रन बनाए. उनके 3 शतक और 6 अर्धशतक भारत के लिए महत्वपूर्ण रहे.
चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा ने 20 टेस्ट में 1349 रन बनाए. उनकी धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी ने भारत को कई बार संकट से उबारा.