Budget 2024: 'आयुष्मान भारत योजना' को लेकर बड़ा ऐलान, आंगनवाड़ी वर्कर्स की बल्ले-बल्ले
Bhoopendra Rai
01 Feb 2024
Budget 2024
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार यानी 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया है, उन्होंने इस दौरान 58 मिनट लंबा भाषण दिया.
यह अंतरिम बजट
सरकार का यह अंतरिम बजट है, क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं. नई सरकार के बाद ही पूर्ण बजट पेश होगा.
निर्मला सीतारमण
अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयुष्मान भारत स्कीम (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) को लेकर बड़ा ऐलान किया है.
अब इन्हें भी मिलेगा फायदा
निर्मला सीतारमण ने कहा अब इस योजना का दायरा और बढ़ाया जा रहा है, जिसका लाभ अब गरीब परिवारों के साथ ही आशा और आंगनवाड़ी वर्कर्स को भी दिया जाएगा.
5 लाख तक का फ्री इलाज
निर्मला सीतारमण ने कहा 'इस योजना से उन्हें सस्ते इलाज का लाभ मिलेगा और आर्थिक दबाव नहीं आएगा, इसके तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री होगा.'
क्या है आयुष्मान भारत योजना
मोदी सरकार की यह एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत गरीबों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा है.
आयुष्मान कार्ड बनता है
इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है. इसी कार्ड के जरिए लोग योजना से जुड़े अस्पतालों में मरीजों का इलाज होता है.
ये दस्तावेज लगते हैं
आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करना होता है तो आपको आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और राशन कार्ड के अलावा एक एक्टिव मोबाइल की जरूरत होती है.