WTC में बांग्लादेश का बवाल, प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे
Gyanendra Sharma
02 Dec 2023
बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई है. बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 150 रन से रौंदकर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट टेबल
इस जीत से मेजबान बांग्लादेश की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट टेबल में खाता खुल गया है.
भारत के कितने प्वाइंट्स
बांग्लादेश ने WTC में एक ही मैच खेले हैं. उसके 12 प्वाइंट्स हैं. वहीं भारत ने दो में से एक मैच जीते हैं. एक ड्रा खेला है. 66.67 प्रतिशत और 16 प्वॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गया है.
रैंकिंग कैसे होती है निर्धारित
प्वाइंट्स टेबल में जीत के प्रतिशत के हिसाब से रैंकिंग निर्धारित किया जाता है. इसलिए भारत बांग्लादेश से पीछे है.
पाकिस्तान की टीम टॉप
प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पाकिस्तान की टीम है. पाकिस्तान ने इस सीजन खेले अपने दोनों टैस्ट मैच जीते हैं. पाकिस्तान की टीम 24 अंक हैं और वह 100 प्रतिशत जीत अंक के साथ पहले नंबर पर हैं.
WTC प्वाइंट्स टेबल
ऑस्ट्रेलिया की टीम WTC प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान और वेस्टइंडीज की टीम पांचवें स्थान पर है.
ताइजुल इस्लाम ने किया कमाल
लेफ्ट आर्म के स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने अपने करियर में दूसरी बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया. बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 150 रन से करारी शिकस्त दी.