विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त करने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव


Praveen Kumar Mishra
07 Sep 2025

सूर्या का रिकॉर्ड

    भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप में भारत के लिए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

खतरे में विराट का रिकॉर्ड

    सूर्या के पास विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त करने का बेहतरीन मौका है.

एशिया कप की शुरुआत

    बता दें कि टीम इंडिया एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करने वाली है.

2 कदम दूर सूर्या

    सूर्या अगर इस टूर्नामेंट में 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम कर लेंगे, तो वे टी20 में भारत के लिए सबसे अधिक बार इस अवॉर्ड को अपने नाम करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

कोहली सबसे ऊपर

    इस लिस्ट में विराट कोहली 17 अवॉर्ड के साथ सबसे ऊपर हैं.

सूर्या के नाम 16 अवॉर्ड

    सूर्या ने अब तक 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है और वे 2 बार इसे अपने नाम करते ही विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे.

रोहित शर्मा भी शामिल

    भारत के लिए टी20 में सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा भी मौजूद हैं, जिन्होंने 14 बार इसे अपने नाम किया है.

More Stories