5 ऐसे खिलाड़ी, जिन्हें एशिया कप के लिए टीम में नहीं मिली जगह
Praveen Kumar Mishra
19 Aug 2025
टीम का ऐलान
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है और इसमें 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो जगह पाने के हकदार थे लेकिन उन्हें बाहर कर दिया गया है.
श्रेयस अय्यर
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में 175 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 604 रन बनाए थे. ऐसे में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है.
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल ने भी आईपीएल 2025 में शानदार खेल दिखाया था और 159.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 559 रन बनाए थे. इस प्रदर्शन के बाद भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया.
वॉशिंगटन सुंदर
युवा हरफनमौला खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके बाद भी उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है.
प्रसिद्ध कृष्णा
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल 2025 में 25 विकेट हासिल किए थे और उनकी इकोनॉमी भी शानदार रही थी. हालांकि, इसके बाद भी उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली और रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है.
मोहम्मद सिराज
स्टार पेसर मोहम्मद सिराज हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. हालांकि, उन्हें भी एशिया कप 2025 की टीम में मौका नहीं दिया गया है.