रिलायंस और हॉटस्टार के बीच करार, बनेगी सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी
मुकेश अंबानी
देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने डिजनी हॉटस्टार के साथ एक बड़ी डील पर समझौता किया है.
एंटरटेनमेंट जगत
यह डील एंटरटेनमेंट जगत की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है.
रिलायंस और डिजनी
इस डील के तरह रिलायंस और डिजनी हॉटस्टार के बीच एक नॉन बाइडिंग एग्रीमेंट साइन हुआ है. इस एग्रीमेंट के बाद डिजनी के भारतीय कारोबार का 51 फिसदी हिस्सा रिलायंस का हो जाएगा.
सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी
इस एग्रीमेंट के बाद ऐसा अनुमान है कि दोनों मिलकर भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बन जाएंगी.
लंबे समय से टक्कर
वहीं दोनों कंपनियों के बीच लंबे समय से टक्कर देखने को मिल रही थी. पिछले सीजन के आईपीएल को जियो सिनेमा ने हॉटस्टार से छीन लिया था.
जियो सिनेमा
एशिया कप और विश्वकप के दौरान जियो सिनेमा ने डिज्नी हॉटस्टार से राइट्स खरीद लिया था.
सब्सक्राइबरों की संख्या
जिसके बाद से ही हॉटस्टार के सब्सक्राइबरों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिल रही थी और अब मुकेश अंबानी की रिलायंस ने हॉटस्टार को खरीदने का निर्णय लिया है.
अमेजन प्राइम
जियो के इस कदम से ये माना जा रहा है कि आने वाले समय में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम की टेंशन बढ़ सकती है.