नवरात्रि व्रत के दिनों में ट्राई कर सकते हैं ये खास डिश


Shanu Sharma
20 Mar 2026

समा चावल की खिचड़ी

    हल्के मसालों के साथ आप समा के चावल की खिचड़ी बना सकते हैं. यह नरम, गरम और आसानी से पचने वाला भोजन है.

भुना मखाना

    एक चुटकी सेंधा नमक और थोड़ा सा घी डालकर आप मखाने को भुन लें. इसे आप थोड़ा-थोड़ा कर के खा सकते हैं. यह काफी हल्का लेकिन पेट भरने वाला खाना है.

लॉकी सुप

    लौकी में जीरा और अदरक डालकर इसका सूप तैयार करें. यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करेगा और पेट के लिए हल्का भी है.

कुट्टू की रोटी

    कुट्टू की रोटी को आप हल्के दही के साथ खा सकते हैं. यह आपके शरीर के लिए काफी संतुलित होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है.

शकरकंद की चाट

    नींबू और काली मिर्च डालकर आप शकरकंद की चाट बना सकते हैं. यह पेट भरने वाली और सेहतमंद भी होती है.

साबूदाने की खिचड़ी

    मूंगफली और करी पत्ते डालकर आप साबूदाने की खिचड़ी बना सकते हैं.यह बिना भारीपन महसूस कराए आपके शरीर को ताकत देगी.

फल का कटोरा

    फलों का एक सादा कटोरा, जिसमें सेब, पपीता, या जो भी फल उस मौसम में मिल रहे हो उसे खाएं. एक कटोरा फल आपके शरीर को ताजगी देगा.

सिंघाड़े के आटे का पैनकेक

    पुदीने की चटनी के साथ सिंघाड़े के आटे का पैनकेक आप बना सकते हैं. यह हल्का होता है लेकिन आपको दिन भर चलाए रखने के लिए काफी होता है.

सब्जियों का सूप

    घी में सब्जियों को हल्की आंच पर स्टू करें. इसमें खूब सारा पानी डालकर सूप तैयार कर सकते हैं.

More Stories