आज करवा चौथ पर पत्नी को दें ऐसा तोहफा, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान


Reepu Kumari
29 Oct 2026

1. ज्वेलरी से करें प्यार का इजहार

    पत्नी को ईयररिंग्स, पेंडेंट या ब्रेसलेट देकर इस दिन को खास बना सकते हैं.

2. खूबसूरत साड़ी दें तोहफे में

    करवा चौथ पर उनकी पसंद के रंग और डिजाइन वाली साड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

3. स्मार्टवॉच से दें स्टाइलिश सरप्राइज

    फिटनेस और तकनीक पसंद करने वाली पत्नी के लिए स्मार्टवॉच उपयोगी तोहफा है.

4. परफ्यूम से खास बनाएं दिन

    उनकी पसंद की खुशबू वाला परफ्यूम गिफ्ट करके उन्हें सरप्राइज दें.

5. हैंडबैग आएगा काम

    स्टाइलिश और उपयोगी हैंडबैग रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प है.

6. स्किन केयर किट से दें खुशियां

    ब्यूटी और सेल्फ केयर पसंद करने वाली पत्नी को उनकी जरूरत के मुताबिक स्किन केयर किट दे सकते हैं.

7. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट रहेगा यादगार

    आप दोनों की तस्वीर वाला फोटो फ्रेम या नाम लिखा कोई खास तोहफा यादों को संजो सकता है.

8. डिनर डेट से बनाएं दिन खास

    पत्नी के साथ उनकी पसंदीदा जगह पर डिनर प्लान करें और साथ में अच्छा समय बिताएं.

9. पसंदीदा किताब या हॉबी से जुड़ा गिफ्ट

    अगर पत्नी को पढ़ना या कोई खास काम करना पसंद है, तो उससे जुड़ा तोहफा उन्हें जरूर पसंद आ सकता है.

More Stories