मिट्टी का दीया खरीदते समय न करें ये 5 गलतियां, ऐसे पहचानें अच्छी क्वालिटी
दिवाली से पहले शुरू हो जाती है दीयों की खरीदारी
त्योहार पर भीड़ से बचने के लिए लोग पहले ही मिट्टी के दीये खरीदने लगते हैं.
सिर्फ खूबसूरती देखकर न खरीदें दीये
रंग और डिजाइन के साथ उनकी मजबूती पर ध्यान देना भी जरूरी है.
सबसे पहले दरारों की करें जांच
दीये की सतह और किनारों पर बारीक दरारें जरूर देखें.
दीये की तली होनी चाहिए सपाट
टेढ़ी तली वाला दीया आसानी से डगमगा या पलट सकता है.
अंदर से रंगे दीये खरीदने से बचें
तेल या घी डालने के लिए बिना रंगे मिट्टी के दीये बेहतर विकल्प हैं.
चमकदार कोटिंग पर भी दें ध्यान
दीये के अंदर ग्लिटर या चमकीली परत नहीं होनी चाहिए.
पानी में भिगोकर भी कर सकते हैं जांच
दीया खरीदने के बाद उसे आधे घंटे पानी में रखकर पानी सोखने की क्षमता देख सकते हैं.
खरीदारी में सावधानी से बचेंगे नुकसान से
दीये की दरार, तली, मजबूती और बनावट जांचने से खराब दीये चुनने की आशंका कम होगी.