दिवाली पर घर को दें महल जैसा लुक, शानदार 10 सजावट आइडिया


Reepu Kumari
31 Oct 2026

मुख्य द्वार पर सजाएं खूबसूरत तोरण

    गेंदे के फूल, आम के पत्तों या मोतियों वाले बंदनवार से घर के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाएं.

रंग-बिरंगे दीयों से बढ़ाएं घर की रौनक

    मिट्टी के दीयों को रंगकर सजाएं और घर के अलग-अलग कोनों में रखकर पारंपरिक खूबसूरती बढ़ाएं.

पानी में तैरते दीयों से सजाएं मेज

    चौड़ी थाली में पानी भरकर फूलों और तैरते दीयों से बैठक की मेज को खास लुक दें.

एलईडी झालरों से जगमग करें बालकनी

    खिड़कियों, सीढ़ियों और बालकनी में गर्म सफेद या पीली एलईडी लाइट्स लगाकर घर को रोशन करें.

रंगोली से सजाएं घर का आंगन

    मुख्य द्वार और आंगन में रंगों से सुंदर रंगोली बनाएं. इसे दीयों और फूलों से सजाकर आकर्षक बनाएं.

पूजा के कोने को दें खास सजावट

    पूजा स्थल पर फूल, दीये और सुंदर सजावटी वस्तुएं रखकर एक शांत और पवित्र माहौल बनाएं.

हाथ से बनी सजावट से दिखाएं रचनात्मकता

    कागज, कपड़े और दूसरी उपलब्ध चीजों से सजावटी वस्तुएं बनाकर घर को पर्यावरण के अनुकूल और खास लुक दें.

फूलों की मालाओं से सजाएं घर

    गेंदा, गुलाब और रजनीगंधा की मालाओं से पूजा स्थल, खिड़कियों और सीढ़ियों को सजाएं.

आकाश कंदील से दें पारंपरिक लुक

    बांस, कागज या कपड़े से बने रंगीन लालटेन को मुख्य द्वार या बालकनी पर लगाकर त्योहार की रौनक बढ़ाएं.

More Stories