World Water Day: पानी में छिपा है दर्द, तनाव से लेकर वजन घटाने तक का राज


Km Jaya
22 Mar 2026

पानी है जीवन की असली ताकत

    World Water Day हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है और यह पानी के महत्व को समझाने का दिन है.

क्या है वाटर थेरेपी?

    वाटर थेरेपी यानी हाइड्रोथेरेपी में पानी के जरिए प्राकृतिक तरीके से शरीर की बीमारियों का इलाज किया जाता है.

दर्द से राहत का आसान तरीका

    गर्म पानी से नहाने या पानी में एक्सरसाइज करने से जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द कम होता है.

जोड़ों पर कम पड़ता है दबाव

    पानी का उछाल शरीर का वजन हल्का कर देता है जिससे जोड़ों पर दबाव कम होता है और आराम मिलता है.

एक्वाटिक एक्सरसाइज का कमाल

    स्विमिंग पूल में की जाने वाली एक्सरसाइज दर्द कम करने के साथ शरीर को मजबूत बनाती है.

मेंटल हेल्थ को मिलती है राहत

    पानी में समय बिताने से तनाव कम होता है और दिमाग शांत रहता है.

नींद और मूड होता है बेहतर

    गर्म पानी में रहने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जिससे मूड अच्छा होता है और नींद बेहतर आती है.

वजन घटाने में मददगार

    पानी में एक्सरसाइज करने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है जिससे वजन तेजी से कम होता है.

पानी पीना भी जरूरी

    खाने से पहले पानी पीने से भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल में रहता है.

सावधानी रखना जरूरी

    दिल के मरीज या बीमार लोगों को वाटर थेरेपी से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

More Stories