बड़े आसानी से छुटेगी सिगरेट की लत, खाएं ये 6 चीजें
Princy Sharma
31 May 2025
विश्व तंबाकू निषेध दिवस
हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान से बचाना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना.
कैसे मिटाएं तलब?
अगर आप या आपके परिवार में से कोई तंबाकू छोड़ना चाहता है, तो कुछ खास फूड प्रोडक्ट्स हैं जो मदद कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
हर्बल चाय
अदरक और पुदीना वाली हर्बल चाय स्ट्रेस को कम करती है. ज्यादा मात्रा में ये चाय पीने से शरीर में निकोटिन भी साफ होता है.
दूध और दही
दूध पीने से सिगरेट का स्वाद खराब लगने लगता है. इससे दिमाग सिगरेट से दूरी बनाने लगता है. वहीं, दही भी शरीर को ठंडक और ताकत देता है.
ओट्स और ब्राउन राइस
ओट्स और ब्राउन राइस जैसे फाइबर युक्त अनाज ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं और तंबाकू छोड़ने के दौरान होने वाली तलब को कम करते हैं.
ड्राई फ्रूट्स
अगर कभी तंबाकू की तलब लगे तो बादाम या फिर बीज चबा सकते हैं. यह आपका ध्यान भटकाएगा और शरीर को हेल्दी फैट्स मिलते हैं.
फल
तंबाकू शरीर में विटामिन C को कम कर देता है. वहीं, संतरा, नींबू, आंवला जैसे खट्टे फल शरीर में विटामिन C की भरपाई करते हैं और शरीर को रिपेयर करते हैं. ऐसे में ये सभी फलों का भी सेवन कर सकते हैं.
सब्जी
जब आपको तंबाकू छोड़ने का मन करे, तो सेब, गाजर या खीरा चबाएं. ये चीजें हाथ और मुंह को बिजी रखती हैं, जिससे सिगरेट या गुटखा की तलब कम हो जाती है.