Earth Day 2025: क्यों और कैसे मनाया जाता है 'अर्थ डे'?


Garima Singh
21 Apr 2025

पृथ्वी को बचाने का संकल्प

    हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण और धरती की देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का वैश्विक मंच है. यह दिन हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी याद दिलाता है.

पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है?

    1970 में अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरणीय समस्याओं, जैसे प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन, के खिलाफ जागरूकता के लिए पृथ्वी दिवस की शुरुआत की. आज 190+ देश इसे मनाते हैं.

पृथ्वी दिवस का उद्देश्य

    पृथ्वी दिवस का लक्ष्य पेड़ लगाना, प्रदूषण कम करना, और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना है. यह हमें टिकाऊ जीवनशैली अपनाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है.

2025 की थीम

    पृथ्वी दिवस की इस साल की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” है.

पृथ्वी दिवस कैसे मनाएं?

    पृथ्वी दिवस पर पेड़ लगाएं, कचरा कम करें, और सामुदायिक सफाई अभियान में हिस्सा लें. ऊर्जा बचाएं, साइकिल का उपयोग करें, और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें.

More Stories