आपकी ये 3 आम आदतें चुपके से किडनी को कर रही डैमेज!
साइलेंट किलर
ज्यादातर लोग तब तक कुछ नहीं करते, जब तक बीमारी गंभीर रूप न ले ले. किडनी की बीमारी को साइलेंट किलर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण बहुत हल्के होते हैं.
खतरनाक आदतें
आइए जानते हैं उन खतरनाक आदतों के बारे में जो आपकी किडनी को अंदर ही अंदर कमजोर कर रही हैं.
पर्याप्त पानी की जरूरत
किडनी का मुख्य काम शरीर से यूरिया, क्रिएटिनिन और अन्य हानिकारक अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके यूरिन के रूप में बाहर निकालना है. इस प्रक्रिया के लिए किडनी को पर्याप्त पानी की जरूरत पड़ती है.
पथरी बनने का खतरा
जब आप कम पानी पीते हैं, तो यूरिन गाढ़ा हो जाता है. इससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मुश्किल होती है. नतीजतन पथरी बनने और यूरिनरी इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है.
बहुत ज्यादा पानी पीना
बहुत ज्यादा पानी पीना भी ठीक नहीं है. इससे किडनी पर अनावश्यक बोझ पड़ता है और खून में सोडियम का स्तर खतरनाक रूप से गिर सकता है.
2.5 से 3 लीटर पानी
दिन में 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं. अपने पेशाब का रंग देखें अगर यह हल्का पीला या लगभग साफ है, तो समझिए आप सही मात्रा में पानी पी रहे हैं.
पेनकिलर की गोली
सिरदर्द हो, जोड़ों का दर्द हो या बुखार में ज्यादातर लोग तुरंत पेनकिलर की गोली मुंह में डाल लेते हैं. यह आदत किडनी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही है.
भरपूर सोडियम
आजकल का फास्ट फूड, प्रोसेस्ड खाना, चिप्स, नमकीन, अचार और पैकेटबंद खाद्य पदार्थ सोडियम से भरपूर होते हैं. ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है.
प्रोटीन लीक
उच्च रक्तचाप किडनी की नसों और फिल्टरिंग यूनिट्स को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है. इससे किडनी प्रोटीन लीक करने लगती है, जो किडनी फेलियर की शुरुआत का संकेत होता है.