भारत में लू का कहर! लेकिन अब भी इन 7 जगहों पर ठंड जैसा मौसम


Shanu Sharma
24 Apr 2026

तवांग

    10,000 फीट की ऊंचाई पर बसा तवांग इन दिनों बौद्ध शांति और प्राकृतिक ठंडक का सबसे खूबसूरत मिसाल है. यहां का तापमान अभी 10 से 15°C के बीच बना हुआ है, दिन में भी 18°C से ऊपर जाना मुश्किल है.

गुलमर्ग

    फूलों का मैदान इन दिनों ठंड का मैदान बन गया है. अप्रैल के अंत और मई में भी अफरावत चोटी के ऊपरी इलाकों में सर्दियों जैसी ठंड बनी हुई है. तापमान 12 से 16°C के आसपास है.

लाचुंग

    उत्तरी सिक्किम की यह छोटी लेकिन बेहद खूबसूरत जगह उन लोगों के लिए है जो सच में ठंड की तलाश में हैं. युमथांग घाटी का द्वार लाचुंग अभी 14°C की ठंडी हवाओं का आनंद ले रहा है.

लेह

    लद्दाख ठंडक का राजा है. तेज धूप के बावजूद पतली हवा यहां दिन का तापमान 15 से 19°C के बीच ही रखती है. धूप से बचने के लिए सनग्लासेस और ठंडी हवा से बचने के लिए जैकेट दोनों की ज़रूरत पड़ती है.

मुनस्यारी

    छोटा कश्मीर कहलाने वाला मुनस्यारी आम टूरिस्ट भीड़ से थोड़ा दूर है, इसलिए यहाँ की हवा ज्यादा साफ और ठंडी है. पंचचूली चोटियों का मनमोहक नज़ारा यहां सबसे बेहतरीन तरीके से दिखता है.

स्पीति घाटी

    अगर आप थोड़ी एडवेंचर पसंद करते हैं और दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों पर यात्रा करने से नहीं डरते, तो स्पीति घाटी आपको अनोखा इनाम देगी. काज़ा और लोसर इलाके में अभी तापमान 10 से 17°C के बीच है.

सोनमर्ग

    सोने का मैदान अभी भी बर्फ के टुकड़ों से ढका हुआ है और इसलिए और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है. थाजीवास ग्लेशियर तक पोनी राइड की दूरी पर स्थित सोनमर्ग का तापमान अभी 15°C के आसपास स्थिर है.

More Stories