मदर्स डे 2026: इस बार मां को दें यादगार गिफ्ट, बनाएं दिन खास


Reepu Kumari
28 Apr 2026

मदर्स डे पर मां को महसूस कराएं अपनी कद्र

    हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाने वाला मदर्स डे इस बार 10 मई 2026 को है. इस मदर्स डे पर मां को महंगी चीजें देने की बजाय ऐसी चीजें दें जो उनके दिल को छू जाएं.

मां के लिए चुनें भावुक गिफ्ट

    मां के लिए गिफ्ट चुनते समय सबसे जरूरी है कि वह उनके दिल के करीब हो. कई बार छोटी-छोटी चीजें भी मां को बहुत खुशी दे जाती हैं.

पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम या स्क्रैपबुक

    मां के लिए सबसे यादगार गिफ्ट में से एक है पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम या हैंडमेड स्क्रैपबुक

आरामदायक और यूजफुल घरेलू आइटम

    अगर आपकी मां घर संभालने में व्यस्त रहती हैं तो उन्हें आराम देने वाला गिफ्ट दें.

प्लांट या गार्डनिंग किट

    जिन माताओं को पौधों से लगाव है, उनके लिए छोटा सा इनडोर प्लांट या गार्डनिंग किट बेहतरीन गिफ्ट साबित हो सकता है.

हैंडमेड ज्वेलरी या कस्टमाइज्ड लॉकेट

    मां के लिए हैंडमेड ज्वेलरी या उनके नाम वाला कस्टम लॉकेट बहुत खास होता है.

स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े गिफ्ट

    आजकल कई माएं अपनी सेहत का ख्याल रखने लगी हैं. उनके लिए योगा मैट, वॉकिंग शूज, या अच्छी क्वालिटी की वॉटर बॉटल जैसा गिफ्ट उपयोगी साबित होगा.

किचन में काम आने वाले यूनिक आइटम

    अगर आपकी मां खाना बनाना पसंद करती हैं तो उन्हें किचन से जुड़ा कोई यूनिक गिफ्ट दें. नए डिजाइन का टी शेट, हर्ब गार्डन किट या स्पेशल कुकबुक दे सकते हैं.

सबसे खास गिफ्ट-अपना समय

    सभी महंगे गिफ्ट्स से बढ़कर मां को सबसे ज्यादा खुशी आपके समय से मिलती है. मदर्स डे पर एक दिन उनका पूरा ध्यान रखें, उनके साथ समय बिताएं.

More Stories