भारत के इन शहरों की होली है शानदार, आप भी कर लें दीदार
India Daily Live
23 Mar 2024
मथुरा की होली
मथुरा, बरसाना और वृंदावन की होली काफी फेमस है. यहां पर लट्ठमार, फूलों की और लड्डू की होली काफी फेमस है.
उदयपुर
राजस्थान के इस झीलों के शहर की होली काफी शानदार रहती है. यहां की होली अपने में ही अद्भुत है.
पुष्कर
राजस्थान के पुष्कर में भी होली काफी धूमधाम से मनाई जाती है. ये घूमने के लिए भी काफी परफेक्ट प्लेस है.
पंजाब
पंजाब का होला मोहल्ला त्योहार काफी प्रचलित है.यहां पर तलवार बाजी, घुड़ सवारी और मार्शल आर्ट के माध्यम से होली का त्योहार मनाया जाता है.
हंपी
दक्षिण भारत में होली की अधिक धूम नहीं होती है, लेकिन कर्नाटक के हंपी में हर साल होली की काफी धूम देखी जाती है.
काशी की होली
उत्तरप्रदेश के काशी में चिता की राख से होली खेली जाती है.
मणिपुर
मणिपुर में कुटिया होली मनाई जाती है. इसमें स्थानीय लोग कुटिया जलाते हैं.
शाहजहांपुर की होली
यूपी के शाहजहांपुर में जूतामार होली खेली जाती है. यहां पर एक व्यक्ति अंग्रेज बनता है और उसको लोग जूते और चप्पलों से मारते हैं.
बुंदेलखंड की होली
उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड में कीचड़ की होली खेली जाती है.