सबसे पहले कहां बनी थी आइसक्रीम? 99% लोगों को नहीं है पता
Princy Sharma
22 Apr 2025
दुनिया की पहली आइसक्रीम
दुनिया की पहली आइसक्रीम ईरान में बनी थी, वो भी आज से करीब 2400 साल पहले, जब ना फ्रीज था और ना बर्फ बनाने की मशीन.
ईरानियों का अनोखा दावा
ईरान का कहना है कि 2000 साल से भी पहले वे लोग आइसक्रीम बना रहे थे और इसका तरीका भी काफी अलग और खास था.
कैसे जमाते थे बर्फ?
पुराने जमाने में ईरान में 'यखचल' नाम की नुकीली छत वाली खास इमारतें होती थीं, जिनके नीचे तहखाने बनाए जाते थे. इन्हीं में बर्फ जमा कर सालभर के लिए रखा जाता था.
रेगिस्तान में भी ठंडी रहती थी इमारत
यज्द जैसे रेगिस्तानी इलाकों में बनी ये इमारतें इतनी ठंडी होती थीं कि अंदर बर्फ पिघलती नहीं थी. यह डिजाइन गर्मी से बचाने के लिए खास तौर पर बनाई जाती थी.
फालूदा
ईरान के लोग मानते हैं कि फालूदा ही दुनिया की पहली आइसक्रीम है. आज भी भारत में फालूदा को कुल्फी के साथ खूब खाया जाता है.
फारसी नाम और परंपरा
'फालूदा' एक फारसी शब्द है और ईरान के यज्द इलाके में आज भी इसे पारंपरिक तरीके से बनाया और बेचा जाता है.
कैसे बनती थी आइसक्रीम?
पहले एक बड़े बर्तन में बर्फ भरी जाती थी, फिर एक छोटे बर्तन में दूध मथकर रखा जाता था. उस दूध को बर्फ से ठंडा करके धीरे-धीरे जमाया जाता था.
दिलचस्प प्रक्रिया
आइसक्रीम बनाना आसान नहीं था, पूरी प्रक्रिया काफी लंबी और मेहनत भरी होती थी, लेकिन स्वाद के लिए लोग सब्र रखते थे.
ईरान में हुआ जन्म
बहुत लोग मानते हैं कि आइसक्रीम इटली से आई, लेकिन हकीकत में इसका जन्म ईरान में हुआ था. बाद में ईरानी तरीका इटली पहुंचा और वहां इसका बिजनेस शुरू हुआ.