घर में फ्रेंडशिप ट्री लगाने से बढ़ सकती है बरकत! जानें सही दिशा


Shanu Sharma
30 Sep 2026

जेड प्लांट क्यों है खास?

    इंडोर प्लांट्स आज घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक माहौल बनाने के लिए भी खूब पसंद किए जाते हैं. इन्हीं में जेड प्लांट भी शामिल है. इसे मनी ट्री, फ्रेंडशिप ट्री और गुड लक प्लांट के नाम से भी जाना जाता है.

दक्षिण-पूर्व दिशा मानी जाती है शुभ

    वास्तु मान्यताओं के अनुसार जेड प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. लिविंग रूम के आग्नेय कोने में इसे रखने से आर्थिक समृद्धि और नए अवसर आने की मान्यता है.

मुख्य दरवाजे के पास रखें

    जेड प्लांट को घर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास भी रखा जा सकता है. खासतौर पर दरवाजे की दाहिनी ओर इसे रखने को सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि इससे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है.

ऑफिस में यहां रखें पौधा

    नौकरी या कारोबार से जुड़े लोगों के लिए जेड प्लांट को वर्क डेस्क या कैश काउंटर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखने की सलाह दी जाती है. वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, इससे काम में एकाग्रता और तरक्की के अवसर बढ़ सकते हैं.

बच्चों के लिए पश्चिम दिशा

    अगर घर में बच्चों की पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों के लिए पौधा रखना चाहते हैं, तो इसे पश्चिम दिशा में रखने की मान्यता है. स्टडी टेबल के पास भी जेड प्लांट रखा जा सकता है.

बेडरूम और बाथरूम में न रखें

    वास्तु मान्यताओं के अनुसार जेड प्लांट को बेडरूम या बाथरूम में रखने से बचना चाहिए. खासकर बाथरूम को पौधे के लिए उपयुक्त स्थान नहीं माना जाता.

अंधेरे स्थान से रखें दूर

    जेड प्लांट को ऐसे कोने में नहीं रखना चाहिए जहां प्राकृतिक रोशनी बिल्कुल न पहुंचती हो. पौधे को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना करीब 3 से 4 घंटे हल्की धूप या ब्राइट इनडायरेक्ट लाइट मिलना जरूरी है.

ज्यादा पानी देना पड़ सकता है भारी

    जेड प्लांट एक सकुलेन्ट पौधा है और इसकी पत्तियों में पानी जमा रहता है. इसलिए इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती. गमले की ऊपरी मिट्टी सूखने के बाद ही पानी देना बेहतर माना जाता है.

More Stories