इन 5 शहरों में दिखेगा दुर्गा पूजा का अनोखा रंग
कोलकाता
दुर्गा पूजा का नाम आते ही सबसे पहले कोलकाता का ख्याल आता है. पूजा के दिनों में पूरा शहर रोशनी और रंगों से सज जाता है. अलग-अलग थीम पर तैयार किए गए भव्य पंडाल लोगों का ध्यान खींचते हैं.
उत्सव का माहौल
कोलकाता में ढाक की आवाज, भीड़भरी सड़कें और बंगाली व्यंजनों की खुशबू उत्सव का माहौल और खास बना देती है.
दिल्ली
दिल्ली में दुर्गा पूजा का अंदाज थोड़ा अलग देखने को मिलता है. राजधानी में एक तरफ भव्य रामलीला का आयोजन होता है, तो दूसरी ओर चित्तरंजन पार्क बंगाली संस्कृति के रंग में रंग जाता है.
सीआर पार्क
सीआर पार्क में खूबसूरत दुर्गा प्रतिमाओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक बंगाली भोजन भी आकर्षण का केंद्र रहते हैं.
मुंबई
मुंबई में त्योहारों का उत्साह हमेशा खास रहता है और दुर्गा पूजा भी इससे अलग नहीं है. सांताक्रूज और लोखंडवाला जैसे इलाकों में बड़े सामुदायिक पंडाल देखने को मिलते हैं.
गरबा नाइट्स
इस शहर में बंगाली परंपराओं के साथ मुंबई का ग्लैमर भी नजर आता है. पूजा पंडालों के अलावा गरबा नाइट्स और भोग भी लोगों को आकर्षित करते हैं.
गुवाहाटी
असम की राजधानी गुवाहाटी में दुर्गा पूजा के दौरान शहर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो जाता है. रोशनी से सजे पंडाल, पारंपरिक पूजा और रात तक चलने वाली चहल-पहल यहां की खासियत हैं.
धार्मिक स्थल
पूजा के साथ यात्री असम की प्राकृतिक खूबसूरती और कामाख्या मंदिर जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को भी देख सकते हैं.
कटक
ओडिशा का कटक दुर्गा पूजा की अपनी खास परंपरा के लिए प्रसिद्ध है. यहां की 'चांडी मेधा' सबसे बड़ा आकर्षण मानी जाती है.