न दवाई और न डाइट प्लान, आपका दिल मजबूत कर देंगे ये 8 काम


Mohit Tiwari
21 Feb 2024

हार्ट अटैक के बढ़ रहे हैं केस

    आजकल हार्ट अटैक के केस ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. जवान लोगों को भी दिल का दौरा पड़ने लगा है. इस कारण हार्ट का हेल्दी होना काफी आवश्यक हो गया है.

करें ये काम

    अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं कि रोज कुछ कामों को जरूर करना चाहिए.

रहें हाइड्रेट

    शरीर से गंदगी को बाहर निकालने के लिए आपको पूरे दिन हाइड्रेट रहने की आवश्यकता है. पर्याप्त पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है.

रोज टहलें

    आपको रोज 30 मिनट तक तेज चलना चाहिए. इससे ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है.

करें योग

    योग आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है. खुद को हेल्दी रखने के लिए आपको डेली योग करना चाहिए.

मेडिटेशन करें

    डीप ब्रीदिंग और मेडिटेशन को आप अपनी लाइफ का हिस्सा बना लें. इससे आप तनाव लेने से बचेंगे. इससे आपका दिल हेल्दी होगा.

स्मोकिंग से बनाएं दूरी

    आपको दिल को हेल्दी रखने के लिए स्मोकिंग से दूर बनानी होगी.

लें पूरी नींद

    आप रोज पूरी नींद लें. कम नींद से हार्ट के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

ऑयली फूड न खाएं

    आप ऑयली फूड्स का सेवन न करें. बाहर के फूड्स को ज्यादातर अवॉइड ही करें.

More Stories