जया किशोरी ने बताया अपनी खूबसूरती का सीक्रेट, अपनाती हैं ये रूटीन
India Daily Live
22 Mar 2024
बेमिसाल है खूबसूरती
जया किशोरी की खूबसूरती बेमिसाल है. उनकी ग्लोइंग स्किन का हर कोई दीवाना है.
खुद बताया है सीक्रेट
अपनी खूबसूरती का सीक्रेट जया ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद शेयर किया है.
करती हैं ये काम
जया नियमित तौर पर एक खास रूटीन को फॉलो करती हैं. इससे उनकी स्किन हेल्दी बनी रहती है.
मेडिटेशन से करती हैं शुरुआत
जया किशोरी अपने दिन की शुरुआत मेडिटेशन से करती हैं. इससे उनको नेचुरल खुशी मिलती है. वे कहती है कि अंदर की खुशी से स्किन पर भी ग्लो नजर आता है.
चेहरे पर लगाती हैं ये पेस्ट
इसके साथ ही जया अपने चेहरे पर बेसन और दही का पेस्ट भी लगाती हैं.
डेली करती हैं व्यायाम
जया किशोरी डेली व्यायाम भी करती हैं. उनका कहना है कि इससे उनकी बॉडी अच्छी रहती है.
लेती हैं हेल्दी डाइट
जया सात्विक भोजन लेती हैं. इसके साथ ही वे इस बात का भरपूर ध्यान रखती हैं कि उनकी डाइट हेल्दी हो. वे हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और जूस आदि डेली लेती हैं.
स्किन क्लीनिंग का रखती हैं खास ख्याल
जया कहती हैं कि वे फेसवॉश से डेली अपनी स्किन को क्लीन करती हैं.
करती हैं लाइट मेकअप
जया किशोरी का कहना है कि वे हमेशा लाइट मेकअप ही करती हैं. इससे उनकी स्किन खराब होने से बची रहती है.