पानी पीने का सही समय जान लीजिए, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने


Sagar Bhardwaj
21 Feb 2024

एक्सपर्ट ने बताया पानी पीने का सही समय

    आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और हेल्थ कोच डॉ. डिंपल जांगडा ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि पानी पीने का सही समय क्या है.

पानी पीने से करें दिन की शुरुआत

    रात को हमारा शरीर एक लंबी फास्टिंग प्रक्रिया से गुजरता है, इस दौरान हमारा पाचन, मैटाबॉलिज्म और शरीर के अन्य कार्य धीमे पड़ जाते हैं. इस लिए अपने दिन की शुरुआत पानी के साथ करें.

सुबह पानी पीने का सही तरीका

    शरीर की एनर्जी बढ़ाने के लिए आप सुबह-सुबह पानी में एक चम्मच घी या आधा नींबू निचोड़ सकते हैं. इससे आपके शरीर में विटामिन C, पोटैशियम, एंटीऑक्सिडेंट फाइटोन्यूट्रिएंट्स की पूर्ति होगी.

खाना खाने से पहले पीएं पानी

    खाने से पहले पानी पीने से आपका पेट साफ होता है और यह वजन घटाने में भी मदद करता है.

3 पाउंड तक कम हो जाएगा वजन

    डॉ. जांगडा ने कहा कि एक शोध के अनुसार जो लोग लगातार 12 हफ्तों तक खाने से 30 मिनट पहले 500ml पानी पीते हैं उनका वजह 3 पाउंड तक कम हो सकता है.

सोने से पहले पीएं पानी

    अपने दिन की एंडिंग भी पानी के साथ ही करें. विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसा करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हार्ट अटैक आने का खतरा कम हो जाता है.

नहाने से पहले पीएं पानी

    डॉ. जांगडा कहती हैं कि नहाने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है. यह आपके शरीर को भीतर से गर्म रखने में भी मदद करता है.

More Stories