डायबिटीज के हैं पेशेंट, बढ़ रहा शुगर लेवल, क्या खाएं-क्या न खाएं? पढ़ें हेल्थ टिप्स


India Daily Live
25 Apr 2024

बढ़ने लगा है शुगर लेवल

    कुछ फूड में अधिक मात्रा में कॉर्बोहाइड्रेट्स होता है. इस कारण इनको खाने से शुगर लेवल इनक्रीज होता है.

बरतनी चाहिए सावधानी

    अगर आपका शुगर लेवल बढ़ रहा है तो आपको अपनी डाइट पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है. डायबिटीज के पेशेंट्स को कुछ फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए.

आइसक्रीम

    आइसक्रीम में शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है. इस कारण शुगर पेशेंट्स को आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए.

आलू

    आलू का सेवन ब्लड में ग्लूकोज के लेवल को आसानी से बढ़ा देता है. इस कारण आलू के सेवन से आपको बचना चाहिए.

मैदा और रिफाइंड आटा

    मैदा और रिफाइंड आटे का सेवन आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है. इस कारण आपको इससे बनी चीजें जैसे पिज्जाा, ब्रेड, पास्ता आदि को नहीं खाना चाहिए.

फ्रूट जूस

    अगर आप एक डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आपको फ्रूट जूस का सेवन नहीं करना चाहिए. यह आपके ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ा देता है.

ट्रांस फैट वाले फूड्स

    डायबिटीज के पेशेंट्स को कभी भी ट्रांस फैट वाले फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए. पीनट बटर, मफिन और बेकरी आइटम्स में ट्रांस फैट पाया जाता है.

चॉकलेट डिंक्स

    शुगर के पेशेंट्स को फ्लेवर्ड कॉफी और चॉकलेट ड्रिंक्स के सेवन से बचना चाहिए.

चावल, व्हाइट ब्रेड

    व्हाइट ब्रेड और चावल का सेवन ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ाता है. इस कारण शुगर के मरीजों को इन फूड्स को कंज्यूम नहीं करना चाहिए.

More Stories