इन 8 बीमारियों के लिए औषधि है बथुआ


Mohit Tiwari
23 Jan 2024

पोषक तत्वों से है भरपूर

    बथुआ में विटामिन बी2.बी3,बी5, विटामिन सी, कैल्शियम,लोहा, मैग्नीशियम, मैगनीज, फॉस्फोरस, पोटैशियम सोडियम आदि पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं. इस कारण इसका सेवन आपको कई प्रकार की बीमारियों से दूर रखता है.

यूरिन इंफेक्शन करे दूर

    आधा किलो बथुआ में तीन गिलास पानी मिलाकर उबालें. इसके बाद इसे छानकर इसमें नींबू, जीरा पाउडर, काली मिर्च और सेंधा नमक मिला दें. इसको पीने से पेशाब संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी.

पथरी

    1 गिलास बथुआ के रस में चीनी मिलाकर पीने से स्टोन की समस्या दूर हो जाती है.

पीरियड्स में है फायदेमंद

    अगर पीरियड्स न होने की समस्या है तो दो चम्मच बथुए के बीज को पानी में उबालकर पीने से समस्या से निजात मिलता है.

कब्ज

    बथुआ की सब्जी खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है.

दाद, खुजली या सफेद दाग

    किसी भी प्रकार के चर्म रोगों में बथुए के रस की पीएं. इसके साथ ही प्रभावित जगह पर इस रस को लगाने से भी आपको लाभ होगा.

स्किन की समस्याएं होती हैं दूर

    बथुए के रस में नमक और नींबू का रस मिलाकर पीने से कील,मुंहासे और फोड़े, फुंसियों से छुटकार मिलता है.

खून करता है साफ

    बथुए को नीम की पत्तियों के साथ खाने से खून साफ हो जाता है.

दांतों की समस्या से मिलता है निजात

    बथुआ की पत्तियां चबाने से दांतों से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं. इसके साथ ही पायरिया व सांस की बदबू से निजात मिलता है.

पीलिया में है फायदेमंद

    बथुए के रस में गिलोय का रस मिलाकर पीने से पीलिया ठीक होता है.

More Stories