खुलने जा रहा Valley Of Flowers, यहां चेक करें टूर गाइड


Shanu Sharma
31 May 2026

गढ़वाल हिमालय

    उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में बसी वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में शामिल है.

आम पर्यटकों के लिए खुल रहे द्वार

    एक बार फिर 1 जून 2026 से यह मनमोहक घाटी आम पर्यटकों के लिए अपने द्वार खोलने जा रही है.

87 वर्ग किलोमीटर

    87 वर्ग किलोमीटर में फैली यह घाटी अल्पाइन घास के मैदानों, ऊंचे पहाड़ों और रंग-बिरंगे जंगली फूलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है.

500 से अधिक प्रजातियां

    यहां 500 से अधिक प्रजातियों के फूल पाए जाते हैं, जिनमें ऑर्किड, पॉपी, गेंदा, डेज़ी और प्रिमूला जैसी खूबसूरत फूलों की प्रजातियां शामिल हैं.

फूलों की रंगीन चादर

    मॉनसून के मौसम में पूरी घाटी फूलों की रंगीन चादर से ढक जाती है, जो देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है.

पैदल रास्तों को तैयार

    पार्क प्रशासन ने सभी पैदल रास्तों को तैयार कर लिया है. पर्यटक के लिए यह वैली में 1 जून 2026 से 31 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा.

इनके लिए खास

    यह जगह ट्रेकिंग प्रेमियों, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स और प्रकृति के दीवानों को खास तौर पर आकर्षित करती है.

गोविंदघाट

    यहां पहुंचने के लिए गोविंदघाट से यात्रा शुरू होती है.गोविंदघाट तक पहुंचने के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार से सड़क मार्ग खुला हुआ है.

इन बातों का रखें ध्यान

    ट्रेकिंग के लिए अच्छी फिटनेस जरूरी है. मौसम के अनुसार गर्म कपड़े, बारिश से बचने का सामान और पर्याप्त पानी साथ रखें.

More Stories