सर्दियों में जोड़ों का दर्द? ऐसे मिलेगा झटपट आराम!


Reepu Kumari
26 Nov 2026

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है जोड़ों की परेशानी?

    ठंड के मौसम में कई लोगों को सुबह उठते ही हाथ-पैरों और घुटनों में अकड़न महसूस होती है.

रातभर एक ही स्थिति में रहने का असर

    सोते समय शरीर लंबे वक्त तक एक ही स्थिति में रहता है. इस दौरान उसकी गतिविधियां कम हो जाती हैं. सुबह उठने पर हाथ-पैर मोड़ने में परेशानी महसूस हो सकती है.

बिस्तर पर रहते हुए पैरों को दें मूवमेंट

    सुबह उठते ही जल्दबाजी में बिस्तर से बाहर न निकलें. पहले पैरों को सीधा रखकर पंजों को अपनी तरफ खींचें और फिर आगे की ओर करें.

घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ें और सीधा करें

    बिस्तर पर लेटे हुए एक पैर को आराम से मोड़ें और फिर सीधा कर लें. इसके बाद दूसरे पैर से भी यही प्रक्रिया दोहराएं. इस दौरान किसी तरह का दर्द महसूस हो तो जबरदस्ती न करें.

उंगलियों और कलाई की अकड़न करें दूर

    ठंड में हाथों की उंगलियों में भी जकड़न हो सकती है. इससे राहत पाने के लिए धीरे-धीरे मुट्ठी बंद करें और खोलें. इसके बाद कलाई को हल्के हाथों से गोल घुमाएं. इससे हाथों को सक्रिय करने में मदद मिल सकती है.

उठने के बाद हल्की स्ट्रेचिंग है जरूरी

    बिस्तर से उठने के बाद गर्दन, कंधों, हाथों और पैरों की हल्की स्ट्रेचिंग करें. लंबे समय तक एक ही जगह बैठे या लेटे रहने से बचें. दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर चलना और हल्की एक्सरसाइज करना भी फायदेमंद हो सकता है.

दर्द और अकड़न में करें गर्म सिकाई

    अगर सुबह जोड़ों में ज्यादा दर्द या जकड़न महसूस होती है, तो गर्म पानी की थैली से हल्की सिकाई कर सकते हैं. इससे मांसपेशियों को आराम मिल सकता है. ध्यान रखें कि सिकाई बहुत गर्म न हो और थैली सीधे त्वचा पर न लगाएं.

खानपान में शामिल करें खजूर, अंजीर और दूध

    सर्दियों में शरीर को पर्याप्त पोषण देना भी जरूरी है. खजूर और अंजीर से ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. वहीं, दूध कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी हैं. पर्याप्त पानी पीना भी न भूलें.

लगातार दर्द हो तो डॉक्टर से लें सलाह

    सुबह की हल्की एक्सरसाइज और दिनभर सक्रिय रहने से जोड़ों की अकड़न कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, अगर दर्द लगातार बना रहता है, जोड़ों में सूजन आती है या चलने-फिरने में परेशानी होती है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

More Stories