ये है उत्तराखंड की खूबसूरत जगह, नजारे देख भूल जाएंगे शिमला और मनाली!


Princy Sharma
03 Feb 2025

चौकोरी

    चौकोरी उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो पिथौरागढ़ जिले में स्थित है. यहां हिमालय पर्वतमाला की ऊंची चोटियां और प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते है.

महाकाली नदी

    चौकोरी उत्तर में तिब्बत और दक्षिण में तराई क्षेत्र के बीच स्थित है, जो इसे एक रणनीतिक स्थान बनाता है. इसकी पूर्वी सीमा पर महाकाली नदी बहती है, जो भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा को बनाती है.

प्राकृतिक सौंदर्य

    चौकोरी अपने खूबसूरत और मनोरम हिमालय नजारे के लिए फेमस है. खासकर सुबह के समय हिमालय पर सूर्य की सुनहरी किरणें देखना एक अद्भुत अनुभव है.

पर्यटन स्थल

     चौकोरी से न केवल हिमालय के दृश्य, बल्कि आसपास के अन्य फेमस जगह जैसे पाताल भुवनेश्वर, कौसानी, बागेश्वर और अल्मोड़ा का भी शानदार दृश्य मिलता है.

शांत वातावरण

    सभी पर्यटक यहां के शांत और स्वच्छ वातावरण का आनंद लेने के लिए आते हैं. ऐसे में अगर आप भी शांति और सुकून तलाश रहे हैं तो  चौकोरी जरूर घूमने जाएं.

ठहरने की सुविधा

    चौकोरी में पर्यटकों के ठहरने के लिए कई कॉटेज उपलब्ध हैं, जहां आप आराम से ठहर सकते हैं और इस सुंदर पहाड़ी स्थल का पूरा आनंद ले सकते हैं.

कैसे पहुंचे चौकोरी?  

    अगर आप रोड के जरिए आना चाहते हैं तो दिल्ली से सड़क मार्ग के द्वारा चौकोरी पहुंच सकते हैं. इसके अलावा आप चाहें तो दिल्ली से काठगोदाम तक रेलगाड़ी द्वारा यात्रा करें और फिर काठगोदाम से सड़क मार्ग से चौकोरी की यात्रा करें.

दिल्ली से दूरी

    दिल्ली से चौकोरी की दूरी लगभग 480 किलोमीटर है, जबकि काठगोदाम से यह 198 किलोमीटर और नैनीताल से 175 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

क्यों जाएं चौकोरी?  

    अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य, शांति और हिमालय का अद्भुत दृश्य देखना चाहते हैं, तो चौकोरी एक बेहतरीन स्थल है, जहां आप अपार आनंद ले सकते हैं.

More Stories