सर्दियों में लगाएं अनन्या पांडे का ये जादुई फेस पैक, बढ़ा देगा चेहरा का नूर!
Princy Sharma
16 Dec 2024
अनन्या पांडे
क्या आप भी सर्दियों में अपनी त्वचा को निखारना चाहती हैं? तो अनन्या पांडे का यह घरेलू और नेचुरल फेस पैक जरूर ट्राई करें.
फेस पैक
चलिए इस लेख में जानते हैं जादुई नेचुरल फेस पैक बनाने का तरीका और फायदे
सामग्री
अनन्या पांडे का स्पेशल फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही की जरूरत होगी.
बनाने का तरीका
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ मिक्सिंग बाउल में हल्दी और शहद डालें और अच्छे से मिला लें और फिर उसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. अब आपका फेस पैक तैयार है
फायदे
यह फेस पैक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, जो आपकी त्वचा को निखारने और चमकदार बनाने में मदद करता है.
कैसे लगाएं
चेहरे और गर्दन पर इस पैक को लगाएं, लेकिन ध्यान रखें कि इसे 15 मिनट से ज्यादा न छोड़ें. फिर इसे पानी से धो लें.
कब लगाएं
इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं. यह आपके चेहरे की गहराई से एक्सफोलिएशन करेगा और पिगमेंटेशन को भी कम करेगा.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.